गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े 10 साइबर अपराधी:डेटा कंपनी से लेते थे नंबर, फिर करते थे ठगी




गिरिडीह: गिरिडीह जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बगोदर, डुमरी, गांडेय और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक, 1 चेक बुक और 2 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

डेटा कंपनी से नंबर लेकर करते थे ठगी

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने स्वीकार किया की, वे डेटा कंपनी प्रोवाइडर से नंबर लेकर ठगी करते थे। इस पैसे वे गाड़ी में पेट्रोल भराते थे। एक अपराधी ने बताया कि उसे पैसे खर्च करने के बदले कमीशन दिए जाते थे। जानकारी देने के क्रम में उन्होंने साइबर अपराधियों को साइबर अपराध छोड़ देने का अल्टीमेटम दिया। बताया गया कि सीआईडी की तरफ से लांच किए गए प्रतिबिंब एप साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में बहुत ही अहम भूमिका निभा रही है और इस प्रकार गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले साइबर अपराधी

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला दशरथ मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी निवासी जितेंद्र कुमार मंडल, रिंकू कुमार, अजय मंडल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेरोनिया का सुनील कुमार मंडल, राजधनवार थाना क्षेत्र के हरदतडीह का सचिन विश्वकर्मा, राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशमरवा का संतोष कुमार राणा, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया का संतोष कुमार मंडल, बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह का हीरा यादव और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का सिकंदर मंडल शामिल है।

गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठन कर की छापेमारी

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरिडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि बगोदर, डुमरी, अहिल्यापुर, बेंगाबाद, गांडेय थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगने का काम किया जा रहा है। इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया और लगातार दो दिनों तक छापेमारी अभियान चलाकर कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावे साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज मंडल, पुअनि, रोशन कुमार, पुअनि सुबल डे, सअनिका संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र आदि शामिल थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form