गिरिडीह पुलिस ने किया नकली शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़

 केमिकल से बना रहा था नकली शराब, चढ़ा पुलिस के हत्थे


रांची: इन दिनों हर चीज में मिलावट कर उसे बेचा जा रहा है. कई खाने पीने की चीजों को नकली तरीके से बना कर बेचा जा रहा है. शऱाब भी इसे अछूती नहीं रह गयी है.  गिरिडीह में  पुलिस  ने नकली शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाले  मनोज साव नाम के व्यक्ति को पकड़ा है. छापेमारी के वक्त अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतले, स्टिकर और ढक्कन भी बरामद किये गये हैं.
 
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है. एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित चरघरा गांव में नकली शराब बनाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की. उसके घर से अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतले, स्टिकर और ढक्कन भी बरामद किये गए. कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल कर नकली शराब बनाकर उसे आसपास के क्षेत्र में बेचा जा रहा था. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form