जमशेदपुर रेलवे संस्थान को तोड़कर बनेगा नया सामुदायिक भवन, बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी



जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक ऐजे राठौर से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल को मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रेलवे संस्थान टाटानगर जो कि जर्जर स्थिति में है. उसके एवज में नए सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. 

टाटानगर के रनिंग रूम के पीछे बनने वाला यह सामुदायिक भवन एक विस्तृत आकार में रहेगा और जो टाटानगर का पुराना तालाब था उसको भी पुनर्जीवित कर नए तरीके से सुशोजित किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने किया. मौके पर आरके मिश्रा, घनश्याम चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, प्रभात कुमार सिंह, बृजमोहन प्रसाद और शोएब आलम उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form