जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने टाटानगर स्टेशन में अवैध वसूली किये जाने की शिकायत स्टेशन निदेशक से की है. इस संबंध में बुधवार को पंचायत के सदस्यों ने स्टेशन निदेशक क एक मांग पत्र भी सौंपा. इसमें बताया गया है कि 27 सितंबर की रात में लगभग 10 बजे ग्राहक पंचायत के कई सदस्य एक अधिकारी को नागपुर के लिए छोड़ने आये थे.
सभी ने प्लेटफॉर्म टिकट भी लिया था. गाड़ी संख्या 12102 से अधिकारी को रवाना होना था. एक सदस्य उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में मात्र लघुशंका के लिए गए तो उनसे इसके एवज में 15 रुपये की वसूली की गई.
वहां बैठे कर्मचारी ने उन्हें बताया कि आपने उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में प्रवेश किया है तो आपको यह शुल्क देना ही होगा. शुल्क लेकर यात्री को एक रसीद भी दी गई जिसपर न तो जीएसटी नंबर अंकित था और न ही ठेकेदार अथवा रेलवे से सम्बंधित कोई विषय ही मौजूद था. इसकी शिकायत पंचायत के सदस्यों ने उसी दिन शिकायत पंजिका में की थी. लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.
