जमशेदपुर : मानगो के एक आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, लाखों का नुकसान

 



जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 6 के समीप अल सैफ आइसक्रीम पार्लर में शुक्रवार की अहले सुबह आग लग गई. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अल सैफ आइसक्रीम पार्लर में पहले भी कई बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है. 

परंतु इस बार आग लग जाने से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है. कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा जिसके बाद इसकी जानकारी दुकानदार शकील अहमद को दी. वे भागते हुए मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी. शकील अहमद जब तक कुछ कर पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. 

इस संबंध में दुकान के मालिक शकील अहमद ने बताया कि सुबह दूरभाष के माध्यम से आग लगने की जानकारी उन्हें मिली. दुकान पहुंचने पर देखा कि उनकी दुकान में रखा सारा सामान बुरी तरह से जल चुका है. आग कैसे लगी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. अगलगी की इस घटना में दुकानदार को लगभग 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form