जमशेदपुर : डबल मर्डर का मुख्य आरोपी चौड़ा राजू हल्दिया से गिरफ्तार



जमशेदपुर : मानगो के नेचर पार्क के पास टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो और अपराधी सज्जाद की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी चौड़ा राजू पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. 

पुलिस उससे थाना में पूछताछ कर रही है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौड़ा राजू ने थाना में सरेंडर किया है. लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. 

जमशेदपुर पुलिस की टीम उसे रिमांड पर शहर लाने के लिए रवाना हो गयी है. संभवत: शुक्रवार को पुलिस चौड़ा राजू को शहर लाएगी. जहां पूछताछ में हत्याकांड का सच उगलवाने की कोशिश की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form