ऑपरेशन स्माइल कार्यशाला का हुआ आयोजन



जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में शनिवार को शमयिता मठ एवं बहरागोड़ा महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन स्माइल का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन रवींद्रनाथ दास द्वारा किया गया. इसमें आसपास के क्षेत्र के वे लोग जिनका होंठ और तालु जन्म से कटा हुआ है, उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. इसमें छह माह से 45 वर्ष उम्र तक के महिला और पुरुष की शारीरिक जांच की गई. उसके बाद न्यूट्रीशन से संबंधित पोषक तत्व का वितरण किया गया. इस मौके पर डॉ चंद्रकांत दत्त, सौरभ हलदार, मधुमिता दास, अभिजीत मंडल ,समीर गिरि, सत्यवान पैड़ा आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form