भारत बंद का असर, टाटानगर से कई ट्रेनें रद्द, कई हुई डायवर्ट



जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान के भारत बंद से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ. चक्रधरपुर रेल मंडल में  जाम के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चली. रद्द होने वाली ट्रेनों में टाटा-बादामपहाड़ मेमू पैसेंजर, टाटा-आरा एक्सप्रेस और टाटा धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस शामिल है. जबकि झारग्राम-पुरुलिया पैसेंजर को टाटा से टर्मिनेट कर दिया गया. यह पैसेंजर पुरुलिया नहीं जाकर टाटा से वापस झाड़ग्राम लौट गई. वंदे भारत एक्सप्रेस मुरी होकर जबकि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग हिजरी होकर चली. जबकि बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस जो अनारा होकर चलती है, उसे मुरी के रूट से रवाना किया गया.

इधर, बंदी के कारण ट्रेनों को रद्द किए जाने से टाटानगर में यात्रियों को काफी परेशानी हुई. ज्यादातर यात्री टाटा-आरा ट्रेन के थे, जो सुबह ही स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन में पहुंचने पर उन्हें ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली, इसके बाद लोगों ने नाराजगी भी जताई. यात्रियों का कहना था कि ट्रेन रद्द होने की जानकारी उन्हें पहले दी जानी चाहिए थी. वहीं दूसरी ओर बंदी के मद्देनजर आरपीएफ और रेल पुलिस सतर्क रही. टाटानगर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर जवान गश्त करते रहें. वही आसपास रेल ट्रैक जाम करने से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली जिसके बाद रेल पुलिस ने राहत की सांस ली.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form