बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानूसमुड़िया गांव में चल रहे सात दिवसीय शहीद गणेश हंसदा मेमोरियल की और क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार शाम को समापन समारोह आयोजित किया गया.
उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी चाईबासा के कर्नल किशोर सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स-सर्विसमैन सुशील सिंह, जिला संयोजक राजीव रंजन, जिला महामंत्री पूर्व सैनिक सेवा परिषद दिनेश सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ सदस्य जयदीप कुमार, उप प्रमुख मुन्ना होता ने आयोजित समारोह के दौरान विजेता, उपविजेता टीमों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त करते हुए उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
