जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत हरमाडीह निवासी 45 वर्षीय निरोध महतो का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. निरोध महतो के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए है. इस संबंध में पुलिस ने पत्नी वंदना महतो के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
.jpg)