जमशेदपुर : तामोलिया स्थित गोविन्द विद्यालय में शनिवार को यंग इंडिया संगठन की ओर से विजय दिवस पर एक कार्यक्रम का किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में भारतीय वायुसेना से सवानिवृत्त सुरेंद्र प्रसाद मौर्य एवं नेवी से सेवानिवृत्त गोविंद रॉय उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि भारत पाक 1971 के युद्ध में 16 दिसंबर को भारत के विजय मिली थी. अतः इस दिन प्रत्येक वर्ष विजय दिवस के रूप मनाया जाता है.
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवक-युवतियां भी तीनों क्षेत्र यानी वायु सेना, जल सेना व थल सेना में कार्य कर रहे हैं. इच्छुक विद्यार्थी इसकी जानकारी विभिन्न साइट्स से प्राप्त कर सकते हैं. विद्यालय की ओर से हेड ऑफ एचओडी नौशाद रजिया ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य कृष्णा मोदक, शिक्षिका पुष्पांजलि श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा की छात्रा अमरीन खान ने किया.
