Jamshedpur: गुलमोहर स्कूल के “सुर बहार” में जेपीएस ओवरऑल चैंपियन



जमशेदपुर : टेल्को स्थित गुलमोहर स्कूल में आयोजित वार्षिक अंतर-विद्यालय संगीत प्रतियोगिता ‘सुर बहार’ शनिवार को संपन्न हुई. इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया उपस्थित थीं. उन्होंने छात्र-छात्राओं से संगीत का लुत्फ उठाने के साथ ही अपने शहर जमशेदपुर को स्वच्छ रखने की भी अपील की. निर्णायक मंडली में हिरोक सेन तथा मौमिता मुखर्जी शामिल थीं. इस आयोजन की देखरेख और प्रबंधन सुजॉन चटर्जी, स्मिता साहू और शिबानी दास ने की. विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रेणियों में लगभग सात विद्यालयों से आये के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। जूनियर वर्ग ‘मेरी आवाज सुनो’ में छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे. वहीं सीनियर वर्ग ‘सुर संग्रह’ में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे. प्रारंभिक चरण ऑनलाइन आयोजित किये गये थे.


समापन गुलमोहर हाई स्कूल के प्राइमरी सेक्शन स्थित टाटा ऑडिटोरियम में ऑफलाइन मोड में हुआ. जूनियर वर्ग के समापन समारोह में कलाकारों ने ‘अस्सी और नब्बे के दशक की पुरानी धुनें’ प्रस्तुत की. वहीं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने ‘मैश अप ऑफ हिंदी सॉन्ग्स 90 के दशक से आज तक’ अपने विद्यालय के लाइव बैंड के साथ गाया. भाग लेने वाले विद्यालयों के शिक्षक सदस्यों के लिए ‘अंताक्षरी’ का भी आयोजन किया गया. समापन पर छात्र-छात्राओं ने फैशन शो प्रस्तु किया, जो अत्यंत ही मनमोहक रहा. जूनियर वर्ग के विजेता की ट्रॉफी शिक्षिका मधुचंदा सरकार ने अपने पति श्री कौस्तव सरकार की स्मृति में प्रदान की. सीनियर वर्ग के विजेता की ट्रॉफी संगीत शिक्षक सुजॉन चटर्जी ने अपनी पत्नी संगीता चटर्जी की प्रेमपूर्ण स्मृति में प्रदान की. ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी स्कूल की प्राचार्य प्रीति सिन्हा ने अपने पति राजीव रंजन की स्मृति में प्रदान की. सुरों की महफ़िल ने सभी का दिल जीत लिया. पुरस्कार विजेताओं की घोषणा के साथ ही यह मधुर कार्यक्रम संपन्न हुआ.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form