नशे में धुत ASI ने पुलिस लाइन में की फायरिंग, दर्जनों राउंड गोली चलाई

firing20.jpg

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस लाइन में गोलीबीरी हुई है। यहां नशे में धुत ASI बृजनंदन यादव ने दर्जनों राउंड गोली चलाई है। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर थाने के आसपास अफरा-तफरा का महौल हो गया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना की जानकारी पाकर एसपी तुरंत पुलिस लाइन पहुंचे। जिले के एसपी ने कहा है कि ASI बृजनंदन यादव पर FIR के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

घटना को लेकर पुलिस लाइन के कर्मियों ने बताया है कि सोमवार शाम 7 बजे ड्यूटी कर ASI वापस पुलिस लाइन पहुंचे। करीब 8 से 9 बजे कमरे में बेठकर ही उन्होंने कई गोलियां चलाई। इसके बाद नशे की हालात में वो सड़क पर निकल गए और दनादन फायरिंग शुरू कर दी। लगातार हो रही फायरिंग से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। अंत में बुलेट प्रुफ जैकेट पहनकर जवान अंदर पहुंचे और उन्होंने ASI के हाथ से बंदूक ली और उसे जमीन पर गिर दिया। बताया जा रहा है कि बंदूक में एक बार गोली खत्म होने पर बृजनंदन यादव ने दोबार लोड कर फायरिंग की। 

घटना को लेकर एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया है कि ASI बृजनंदन यादव ने नशे की हालत में कई रांउड फायरिंग की है। उन्होंने मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर के तहत उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form