आदिवासी छात्रा को अगवा कर चाकू की नोंक पर रेप, अश्लील VIDEO भी बनाया

rapemu1.jpg

खूंटी : तोरपा में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चाकू के नोंक पर पहले छात्रा को किडनैप किया गया, इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता हॉस्टल में रहती है। मामले में पुलिस ने आरोपी शहबाज खान, हसनेन उर्फ गोलू, मिराज खान, एक महिला समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। 

बताया जा रहा है कि पीड़िता रविवार को अपनी सहेलियों के साथ क्रिसमस पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने गई थी। चर्च के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज के पास टोंगरी में घूमने चली गई। वहीं पर तपकरा का युवक शहबाज खान अपने एक साथी के साथ पहुंचा। छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर मोबाइल और पैसा छीन लिया। इसके बाद छात्रा को शाम में तपकरा बाजारटांड़ स्थित अपने घर ले गया और घर में ही दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। हालांकि वीडियो की पुष्टी नहीं हुई है। खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि एक आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है, जबकि अन्य पांच आरोपियों ने इसमें सहयोग किया है। मुख्य आरोपी पकड़ा गया है और पांच अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सहयोग करनेवालों और साक्ष्य छिपाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी

छात्रा जब  हॉस्टल में नहीं लौटी तो विवार को स्कूल की ओर से इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने तपकरा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में आरोपियों ने छात्रा को सोमवार को हॉस्टल में छोड़ दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form