जमशेदपुर: एग्रिको मैदान में स्वास्थ्य की दृष्टि से टहलने वाले, खेलने वाले लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मैदान की बदहाली को लेकर उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा. एग्रिको मैदान में आए दिन शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं, जिस कारण मैदान में कई दिनों तक गंदगी का अंबार लगा रहता है और वहां टहलने, खेल जैसी गतिविधियां प्रभावित रहती हैं. भोजन बनने, जूठन फेकने, बचे भोजन को फेकने के बाद ये कई दिनों तक यूं ही पड़े रहते हैं. यसड़े भोजन से दुर्गन्ध आती है, जिससे लोगों का वहां टहलना दूभर हो जाता है.
इस मुद्दे को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. बताया गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान पर विचार करने का आश्वाशन दिया है. जानकारी के लिए यह भी बताया गया कि पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा इस प्रकार की मांग की जा चुकी है. प्रतिनिधिमंडल में शेखर सहाय, राजेश कुमार, अमित शर्मा, महेश लरोरकर, राजीव चौधरी, झेन चौधरी, अशोक सिंह बम, विनय शर्मा, शत्रुघ्न पृष्टि, राहुल चौरसिया, अनूप सिंह राजा समेत अन्य शामिल थे.
