तेलंगाना नतीजों के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी, बना रहेगा अटूट रिश्ता

 

a713.jpeg

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के परिणाम बीजेपी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। यहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती दिख रही है। यहां से बीआरएस की विदाई तय है। कांग्रेस 63 सीटों पर बढ़त हासिल कर सरकार बनाती दिख रही है वहीं बीजेपी 8 सीटों पर आगे है। बीजेपी को 7 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। केसीआर की बीआरएस को 48 सीटों को नुकसान होता दिख रहा है। सत्तारूढ़ बीआरएस महज 40 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस बीच तेलंगाना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट चर्चा में है।

 पीएम मोदी नतीजों के बाद तेलंगाना की जनता को बधाई और कहा है कि विकास कार्यों में उसे केंद्र का सहयोग मिलता रहेगा। अपने आधिकारिक ट्विटर (एक्स) पर पीएम मोदी ने लिखा कि तेलंगाना के मेरे प्यारे भाइयों और भाइयों! बीजेपी को आपने जो समर्थन दिया उसके लिए धन्यवाद। पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रही है और आने वाले समय में यह सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता के मेहनत और प्रयास की सराहना करता हूं। 

 

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार खूब जोर लगाया था। तेलंगाना में खुद प्रधानमंत्री ने दर्जनों रैलियों को संबोधित किया था। कई रोड शो भी किए थे। इतनी मेहनत का यही नतीजा निकला कि तेलंगाना ने प्रदेश में 8 सीटें जीतने लायक स्थिति बनाई है। कहा जा रहा था कि तेलंगाना के जरिए बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी पैठ बनाने की शुरुआत करेगी। हालांकि, उसके लिए बीजेपी को अभी औऱ इंतजार करना पड़ेगा। 

आज 4 राज्यों में मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 164 सीटों पर बढ़त के साथ चौथी बार सरकार बनाने के करीब दिख रही है। छत्तीसगढ़ में भी परिणाम अप्रत्याशित रहे हैं क्योंकि बीजेपी एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को चौंकाते हुए 56 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। राजस्थान में जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला कहा जा रहा था वहां बीजेपी 117 सीटों पर आगे चल रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form