
छिड़वाड़ा: मध्यप्रदेश के छिड़वाड़ा में 16 साल की लड़की को एक युवक में अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसका अगवा कर रेप किया। फिर 60 फीट कुएं में धकेल पर फरार हो गया। लड़की ने किसी तरीके से एक पेड़ की टहनी के सहारे कड़कड़ाती ठंड में रातभर पानी में गले तक डूबी रही। जिंदगी और मौत से लड़ती रही। सुबह लोगों ने जब उसकी आवाज सुनी तो खटिया की मदद से उसे बाहर निकाला गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी और रानी भोरे नाम की लड़की को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी का नाम बंटी है। बंटी ने मुझे कुएं में धकेल दिया। मैं कुएं में एक-दो बार ऊपर आई। जैसे-तैसे जान बचाने के कुएं में स्थित एक पेड़ की टहनी पकड़ में आ गई। इस टहनी के सहारे लटकी रही। बंटी से बचाने की गुहार लगाती रही। कहा- तुमको कुछ नहीं होने दूंगी, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। उसके सिर पर खून सवार था। कुछ देर तक वो मुझे मोबाइल की टॉर्च से कुएं में देखता रहा। मुझे पत्थर भी मारे, ताकि मैं टहनी छोड़कर कुएं में डूब जाऊं। फिर थोड़ी देर बाद मैं शांत हो गई। उसे लगा मैं मर गई हूं और फिर वह वहां से चला गया।मैं किसी तरीके से वहां रात काटी, हाथ से टहनी न छूट जाए इस डर से मैं सोई भी नहीं। सुबह कोटवार ने उसकी आवाज सुनी तो खटिया डालकर बाहर निकाला।