अमृत भारत ट्रेन की खासियत जान हैरान रह जाएंगे आप, जानें मिलेगी कौन सी सुविधा

amrit_bharat.jpg

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करोड़ों रेल यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने आज 2 अमृत ​​भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। इस नई ट्रेन को आम आदमी की सुव‍िधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। अमृत ​​भारत एक्सप्रेस वंदे भारत जैसी रफ्तार देगा लेकिन इसका किराया वंदे भारत से काफी कम है। इस अमृत भारत ट्रेन को अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है। यह एक नॉन एसी ट्रेन है। ट्रेन की गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। नए डिजाइन के कोचों से यात्रा सुरक्षित तो होगी ही यात्रियों को झटके भी नहीं लगेंगे। ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच लगेंगे। 

यह एक नॉन एसी ट्रेन है। इस ट्रेन में एक कलोमीटर से 50 किलोमीटर के बीच यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराया 35 रुपये है। अमृत भारत ट्रेन के अंदरूनी हिस्से को भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिनमें फोल्डेबल स्नैक टेबल,मोबाइल चार्जर, फोल्डेबल बोतल स्टैड, सौंदर्य की दृष्टि से मनभावन और सुविधापूर्ण रूप से डिजाइन किया गया सीट और बर्थ, बेहतर सामान रैक, एरोसोल आधारित अग्निश्मन प्रणाली, रेडियम रोशनी फर्श पट्टी, सुरक्षित यात्रा के लिए सीसीटीवी से निगरानी, स्टैंडअलोन यात्री घोषणा और सार्वजनिक सूचना प्रणाली, गार्ड द्वारा संचालित PA सिस्टम, बेहतर और सौंदर्यपूर्ण मनभावन प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ट्रेन की रेक में स्लीपर के 12, जनरल के 8, एक-एक पार्सल यान और ब्रेक यान (गार्ड यान) सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। अमृत भारत ट्रेन में उन्नत शौचालय की व्यवस्था की गयी है इनमें 3 इंडियन और 1 पश्चिमी शैली के शौचालय होंगे। साथ ही एक दिव्यांग शौचालय भी है। 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छह वंदे भारत, 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। आज पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। यह अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या को सीता माता के जन्मस्थल बिहार के सीतामढ़ी से जोड़ेगी। इस ट्रेन का रूट बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक होगा। आज ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई है। यह ट्रेन मालदा से बेंगलुरू तक जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form