सरायकेला:- जिला के कुकडु प्रखंड में SHG का सदस्य बिधूमुखी कुमार गांव - इचाडीह के- खुसबू आजीविका सखी मण्डल में जुड़कर NRLM परियोजना से लाभान्वित होकर
हड़िया - दारू छोड़करआज विदुमुखी फूलों जन आर्शीवाद योजना के तहत सम्मानजनक जिंदगी की रही हैं ।समूह में जुड़ने से पहले
समूह में जुड़ने से पहले विदुमुखी ने दारू बेचती थी साथ में पति अकेले सब्जी की खेती करते थे और परिवार में कुल तीन सदस्य हैं जिस कारण घर चलाने में दिक्कत होती थी जरुरत को पूरा नहीं कर पाते थे, चाह कर भी अपने पति की मदद करने के लिए कार्य नहीं कर पाती थी।
समूह में जुड़ने के बाद की स्थिति -
सीआरपी टीम के दौरान गांव में वर्ष 2020 में 15 दिन के लिए ड्राइव टीम आई थी जिन्होंने समूह के बारे में ट्रेनिंग दिया गया और समूह में जुड़ने के बाद समूह संगठन 11 दीदी मिलकर एक सखी मंडल का गठन हुआ।
पांच सूत्रों का पालन करते हुए अच्छे से समूह चलाने लगे। जेएसएलपीएस के माध्यम से फूलों झानों आशीर्वाद योजना के तहत सर्वे करके बिना ब्याज रहित ₹25000 दिया गया। अभी गाय,बत्तख पालन करके प्रत्येक माह 10,000 आए हो रहा है।
समूह में जुड़ने से पहले दीदी को कई तरह का दिक्कतों का सामना करना पड़ता था एवं परिवार में इनको सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था फूलो झानों आशीर्वाद योजना के तहत आजीविका के अन्य से साधनों से जुड़कर एवं हड़िया - दारू बेचना छोड़कर एक सम्मानजनक जिंदगी जी।रही है उन्होंने बताया कि उनका सपना है अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना।
