राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा; सत्यनारायण अग्रवाल बनाए गए संघचालक।



सरायकेला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला-खरसावां के जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सत्यनारायण अग्रवाल को जिला संघचालक बनाया गया।

 इसी प्रकार संगठन श्रेणी में मनोज सिंह को जिला कार्यवाह, निरंजन कुमार को प्रचारक, रेंजर सिंह सरदार को शारीरिक, आशुतोष मिश्रा को बौद्धिक एवं मिथलेश सिंह को व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। जागरण श्रेणी में शशि प्रकाश तिवारी को सेवा, अनिल तिवारी को संपर्क और सत्येंद्र कुमार को प्रचार का दायित्व सौंपा गया। 

गतिविधि में रवि वर्मा को गौ सेवा, अभिषेक सारंगी को धर्म जागरण, संदीप दास को कुटुंब प्रबोधन, धनंजय गोप को सामाजिक समरसता, गौरांग मंडल को ग्राम विकास एवं प्रद्युम्न महतो को पर्यावरण का दायित्व सौंपा गया। अन्य प्रभार में नुनारम मांझी को सामाजिक सद्भाव, रामबच्चन प्रसाद को मुख्यमार्ग, गौर गोविंद साह को बाल कार्य एवं भोलानाथ महतो को महाविद्यालयीन कार्य घोष प्रमुख का प्रभाव सौंपा गया। 

इसी प्रकार नगर एवं खंड कार्यवाह प्रमुख की घोषणा करते हुए निवेदन कुमार को सरायकेला नगर कार्यवाह, रणधीर सिंह को गम्हरिया नगर कार्यवाह, कुंजन जी को गम्हरिया नगर सह कार्यवाह, रमेश कारवां को सरायकेला खंड प्रमुख, निकेश वर्मन को गम्हरिया खंड प्रमुख, लक्ष्मीकांत महतो को खरसावां का खंड प्रमुख, प्रदीप कुमार को कुचाई खंड प्रमुख, पालु मांझी को राजनगर खंड प्रमुख, रामनाथ हालदार को चांडिल खंड प्रमुख, मानिक मंडल को नीमडीह खंड प्रमुख, प्रफुल कुमार को कुकड़ू खंड प्रमुख एवं खगेंद्र महतो को इचागढ़ खंड प्रमुख बनाया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form