आपसी विवाद में 52 वर्षीय रेलवे कर्मचारी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार



सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के बांकसाई निवासी 52 वर्षीय रेलवे कर्मचारी नेपाल हरिजन की हत्या के आरोप में सीनी पुलिस ने शिव शंकर रजक उर्फ लोदो को गिरफ्तार कर लिया है।

 मृतक नेपाल हरिजन के बेटे अविनाश हरिजन ने शिव शंकर रजक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें अविनाश हरिजन ने बताया है कि उसके पिता नेपाल हरिजन अपने घर में शनिवार की रात बैठे थे। 

उसी समय गांव का ही शिवशंकर रजक शराब के नशे में वहां पहुंचा और नेपाल हरिजन की पत्नी को अपशब्द कहने लगा। जिसका विरोध जब नेपाल हरिजन के बेटे अविनाश ने किया तो दोनों के बीच गाली गलौज व मारपीट हुई। जिसे देखकर नेपाल हरिजन बीच बचाव में घर से बाहर निकला और शिव शंकर रजक को वहां से जाने को कहने लगा, जिसके बाद बात बढ़ने लगी और शिव शंकर ने नेपाल के साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध नेपाल ने किया तो शिव शंकर ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह दूर जा गिरा, गिरते ही उसके सिर पर किसी नुकिला पदार्थ चुभ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


पिता को गिरते देख जब बेटा अविनाश उसे उठाने के लिए गया तो खून से लतपथ जमीन से दोबारा उठ नहीं पाए। जिसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल स्वजन लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद शिवशंकर रजक मौके से फरार हो गया था। 

शनिवार की रात घटना की सूचना सीनी ओपी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शिवशंकर रजक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form