जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह



जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 

इस रक्तदान शिविर में 40 की संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. करोना महामारी के उपरांत वर्षों बाद रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. 

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के अग्रणी नेता सह समाजसेवी कुणाल षाड़ंगी ने उपस्थित थे, उन्होंने स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. रक्तदान शिविर में काफी संख्या में उत्साहित युवाओं ने आगे बढ़ चढ़कर भाग लिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form