सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने शशिकांत ओझा व कमलेश सिंह सचिव



जमशेदपुर :  सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर कमेटी का रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. शशिकांत ओझा को अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कमलेश कुमार सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया. 

दोनों ने मंदिर के उत्थान और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही. बता दें कि मंदिर कमेटी द्वारा हर तीन वर्ष में चुनाव करवाया जाता है. इसमें मंदिर कमेटी के 222 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर पदाधिकारी का चयन करते हैं. इस वर्ष भी मंदिर कमेटी द्वारा 24 दिसंबर को चुनाव की घोषणा की गई थी. 

इसके बाद मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया पोमा बास्के, पूर्व मुखिया राहुल बास्के एवं आजीवन सदस्य में जनार्दन सिंह, राजनारायण सिंह, कन्हैया पाण्डेय की मौजूदगी में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई. इसमें शशिकांत ओझा को अध्यक्ष और कमलेश कुमार सिंह को सचिव निर्विरोध चुन गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form