पागल सियार ने पांच लोगों काटा, गुस्साए लोगों ने उसको भी मार डाला

siyar.jpg

Ranchi: हुसैनाबाद प्रखंड के खैरा गांव में एक पागल सियार ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना शनिवार सुबह की है। घायलों में एक महिला, एक लड़की और तीन पुरुष शामिल हैं। ग्रामीणों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में इलाज चल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, सुबह सुबह ग्रामीण अपने काम में व्यस्त थे. इसी क्रम में पागल सियार आया और 5 लोगों का काट लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सियार को मार डाला। घायलों में नेपुरी देवी 70 वर्ष, अर्जुन भगत 75 वर्ष, सुबी कुमारी 19 वर्ष, मिंटू रजक 28 वर्ष, कृष्णा पाल 66 वर्ष शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंटी रेबीज टीका दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से लगातार कुत्ते और सियार के काटने से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें आवश्यक दवा और टीके उपलब्ध कराये जाते हैं। 


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुत्ते काटने की घटना आम हो गयी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर में हर माह चालीस-पचास वैक्सीन खत्म हो रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में हर सप्ताह तीन से चार लोग कुत्ते के काटने से घायल होकर आते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपने बच्चों को लेकर सावधान रहने को कहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form