LATEHAR: ट्रेन से कटकर 2 युवकों की मौत, रेल परिचालन बाधित

 


लातेहार: लातेहार में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गयी है। युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। हालांकि दोनों को घरों और भवन निर्माण में काम करने वाला मजदूर बताया जा रहा है। हादसा बरवाडीह-बरकाकानान रेलवे ट्रैक पर केचकी रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। ये इलाका बरवाडीह थाना के अधीन आता है। इसलिए घटना स्थल पर आरपीएफ पुलिस के साथ बरवाडीह पुलिस भी पहुंची हुई है। स्थानीय लोगों से युवकों की पहचान कराने की कोशिश हो रही है। दोनों युवकों की मौत के बाद कुछ देर के लिए कई ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form