जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न से सम्मानित होंगे धोनी और हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे

AWARD.jpeg

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा। उम्मीद फाउंटडेशन की ओऱ से रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गयी। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि 3 जनवरी को 2024 को झारखंड आंदोलनकारी औऱ हॉकी के महान खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि कोच और खेल को प्रोत्साहित करने वालीं झारखंड की संस्थाओं को भी सम्मानित किजा जायेगा। बताया कि कार्यक्रम में खिलाड़ियों को 6 श्रेणी में सम्मानित किया जायेगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिल्वानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल रत्न पुरस्कार भी शामिल हैं। 


10 कोच होंगे सम्मानित 

आयोजन में विभिन्न खेलों के 10 कोच को सम्मानित किया जायेगा। इनमें हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रेश्वर साहू, दीपक गोप, आनंद गोप, एडम होरो, ज्योति साहू, आशू भाटिया सहित अन्य भी हैं। इसी तरह गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचिवमेंट के लिए अलग से 9 कोच का चयन किया गया है। इनमें मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पूर्णिमा महतो, रिजवान अली, चंचल भट्टाचार्य, प्रतिमा बरवा सहित अन्य के नाम शामिल हैं। साथ ही, 11 खेल प्रशिक्षण संस्थानों को भी सम्मानित किया जायेगा। इनमें जेएसएसपीएस, बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी सिल्ली, मोगिया नेशनल वॉलीबॉल एकेडमी और अन्य के नाम शामिल हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form