चांडिल : राष्ट्रीय राजमार्ग 32 का मरम्मत कार्य का शिलान्यास रविवार को सांसद संजय सेठ व विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर किया. चांडिल की जनता का बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होती दिखाई दे रही है. एनएच 32 के इस 11.6 किमी लंबे हिस्से की मरम्मत 7 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से होगी. सांसद संजय सेठ व विधायक सविता महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया. इसके साथ ही अब ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल की जीवन रेखा कही जाने वाली उक्त सड़क की बदहाली दूर होने वाली है.
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि चांडिल बाईपास सड़क रेलवे की जमीन पर बना है. पहले रेलवे ने सड़क बनाने की सहमती दी. इसके बाद रेलवे ने ही पहले सड़क भी बनाकर दी. रेलवे ने सड़क बनाकर इसे एनएचएआई को सौंप दिया था. संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी और निम्न स्तर का सामग्री इस्तेमाल के कारण सड़क जल्द ही बहदाल हो गई थी. अब नए सिरे से एनएचएआई की ओर से सड़क की मरम्मति का काम करवाया जाएगा.
