जेल में कैसे पहुंचा हथियार? जेल में गैंगस्टर की हत्या पर बोले बाबूलाल

babulal_CM.jpg

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल के अंदर ही अमन सिंह पर ताबातोड़ गोलियां बरसाई गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तुरंत डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे। पूरे जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अब इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट कर सीएम सोरेन पर तंज कसा है। बाबूलाल ने कहा है कि कुख्यात अपराधी अमन सिंह की जेल में ही गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की खबर झारखंड की क़ानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल ने ट्वीट कर लिखा है कि धनबाद जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन सिंह की जेल में ही गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की खबर झारखंड की क़ानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। मैं शुरू से ही कहता रहा हूं कि जब जेल में बंद अपराधी, दलाल, बिचौलिये अधिकारियों और सत्ताधारियों से मिलकर जेल से ही मोबाइल के ज़रिए सरकार चलायेंगे, वसूली करवायेंगे तो अपराध आख़िर कैसे कम होगा? जब राज्य का मुखिया ही अपराधियों को संरक्षण देकर वसूली करवायेगा, उन्हें जेल में सारी सुख-सुविधा मुहैया करा कर सरकार चलवायेगा तो जेल में हथियार तो पंहुचेगा ही।


गौरतलब है कि शूटर अमन सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद जेल में बंद था। इसके अलावा धनबाद के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जेल में बंद कैदियों के बीच मारपीट हुई। जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई थी। गोली चलने के बाद अमन सिंह को आनन-फानन में  SNMMCH ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली कैसे लगी और किसने चलाई इस पूरे मामले पर पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल कर रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form