जनता ने किया कांग्रेस को रिजेक्ट : अर्जुन मुंडा


नयी दिल्ली : तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया दी है। मुंडा ने कहा कि चार राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है। लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है। लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस झूठे वादे करती है। साधारण लोग मोदी की विकास नीति और गरीब जनता कल्याण योजनाओं में विश्वास रखती है। कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गयी है।

मंत्री मुंडा ने तीनों राज्यों में जीत क लिए कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जन जन तक पहुंचाया है। इन राज्यों में अब डबल इंजन की सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगी। आप सभी को बहुत शुभकामनाएं! उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए कहा है, एक अकेला सब पर भारी है। आगे उन्होंने कहा, तीन राज्यों में मिली जीत का असर निश्चित रूप से आनेवाले लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। हालांकि झारखंड के संदर्भ में कुछ कहने से उन्होंने फिलहाल इनकार किया है।  

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मैं इन सभी राज्यों के मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद देता हूं। मैं माननीय प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को इस शानादार जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं को देवतुल्य कहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form