चाईबासा : छोटानागरा पंचायत अंतर्गत बाईहातु निवास मालती जातरमा की दो वर्षीय बेटी शनिवार देर शाम आग से झुलस गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में 2 वर्षीय बच्ची की मां मालती जातरमा ने बताया कि ठंड की वजह से घर में आग जल रही थी.
बच्ची आग के पास ही खेल रही थी. किसी काम के सिलसिले में वह घर से बाहर पड़ोस के घर गई थी. आने के बाद देखा कि बच्ची आग से झुलस गई है. तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची के दोनों हाथ और आग से झुलस गए हैं.
