Jamshedpur: रामाधीन बगान में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

साकची में लगा स्टॉल

जमशेदपुर :  बस्ती विकास समिति द्वारा जेम्को स्थित रामाधीन बगान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत  कथा का शनिवार को समापन हो गया. इस अवसर पर फूलों की होली का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टेल्को थाना प्रभारी नरेश सिन्हा मौजूद थे. समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही थाना प्रभारी ने कथावाचक पवन महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. समापन के अवसर पर बस्ती विकास समिति की तरफ से प्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसे भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मिंटू सिंह, मुकेश साह, राजकुमार यादव, कमलेश यादव, मुकेश सिंह, चिंटू, ओमप्रकाश यादव और छोटू पाण्डेय ने अपना योगदान दिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form