राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी स्मार्ट, झारखंड पुलिस और गूगल के बीच हुआ समझौता, मिलेगी ट्रैफिक से जुड़ी हर जानकारी


राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी स्मार्ट, झारखंड पुलिस और गूगल के बीच हुआ समझौता, मिलेगी ट्रैफिक से जुड़ी हर जानकारी

रांची: झारखंड में रांची ट्रैफिक और गूगल मैप के बीच एक समझौता हुआ है. इस समझौते में रांची के लोगों को गूगल मैप के माध्यम से रोड डायवर्जन , रोड बंद और ट्रैफिक की जानकारी मिल सकेगी. आपको बता दें की रांची ट्रैफिक पुलिस गूगल मैप पर ये जानकारी उपलब्ध कराएगी. जिस से लोग आसानी से बिना किसी परेशानी के कहीं भी जा सकेंगे.रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है. राजधानी के सड़क मार्ग के डायवर्ट होने की जानकारी  गूगल मैप में अभी से मिलने लगी है. और गूगल मैप पर धीरे-धीरे ट्रैफिक से जुड़ी हर जानकारी मिलने लगेगी.
 
मिलेगी ये सुविधा
 
1. आये दिन राजधानी में कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इन कार्यक्रम के आयोजन के लिए अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाती है.अब  गूगल मैप में किसी इलाके में कार्यक्रम होने पर लोगों को पहले से पार्किंग की जानकारी मिल जाएगी. 
 
2. अगर किसी इलाके में सड़क दुर्घटना होती है तो वैकिल्पक मार्ग की भी जानकारी लोगों को गूगल मैप के जरिये मिल सकेगी.
 
3. राजधानी रांची में कई बार जुलूस निकलने पर सड़क को ONE WAY कर दिया जाता है. और सड़क का एक हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए होता है तो दूसरी ओर सड़क का इस्तेमाल जुलूस में शामिल लोगों के लिए छोड़ दिया जाता है. अब गूगल मैप से ऐसे बदलाव होने पर पहले ही लोगों को इसकी जानकारी मिल जाएगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form