CHATRA: दिनदहाड़े किडनैपिंग की कोशिश, विरोध करने पर छात्रा से मारपीट

crime10.jpg

चतरा : राज्य में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म और अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला चतरा जिले से आया है। जहां पैदल घर जा रही एक छात्रा को दिनदहाड़े किडनैप करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा चतरा कॉलेज से पढ़ाई कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाश छात्रा को उठाने लगे। दि युवकों ने छात्रा को खींचकर जबरन इंडिका कार में बैठाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने छात्रा की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गयी।


सहेली के साथ जा रही थी घर 

इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर कुंदा थाना क्षेत्र के कोयली डोढ़ा निवासी सुरेंद्र गंझू व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व अपहरण करने का प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता चतरा कॉलेज में बीए की छात्रा है। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज में पढ़ाई कर दोपहर ढाई बजे कुछ सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान जतराहीबाग स्थित नंदलाल कैफे में सहेली काम कराने चली गयी और वह सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी बीच उसके अपहरण का प्रयास किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form