Jamshedpur: स्टेशन के बाहर लगा गंदगी का अंबार, लोगों को हो रही परेशानी

 


जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के मेन गेट के नजदीक ( पूर्व में सिंह होटल के पास) लगा गंदगी का अंबार मॉडल स्टेशन कहे जाने वाले टाटानगर को मुंह चिढ़ा रहा है. यहां आने वाले यात्रियों के साथ ही शहरवासियों के लिए यह गंदगी परेशानी का सबब बनी हुई है. यही नहीं सड़क किनारे की नालियां भी कूड़ा-कचरा की वजह से जाम हो गई है. आसपास के लोग यहां गंदगी फेंक का चले जाते है जिस कारण धीरे-धीरे यहां कूड़े का पहाड़ बन गया है. इस ओर न ही रेलवे प्रशासन ही ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन. इसकी सफाई के प्रति कोई संवेदनशील नहीं है. इसी सड़क से रेलवे समेत अन्य कई विभाग के अधिकारी भी आना जाना करते हैं, लेकिन इसकी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं देता. इस मामले में कोई पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form