जमशेदपुर : बुधवार को सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बिष्टुपुर थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना अभिलेखों की गहनता से जांच की. इसके साथ ही लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार, कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन करने के आदेश दिए.
उन्होंने वारंटियों, फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक व एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अड्डाबाजी, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने का निर्देश दिया. नए साल को में पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट की निगरानी करने आदि के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इससे पूर्व सिटी एसपी को थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बता दें कि सिटी एसपी लगातार विभिन्न थानों का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे है.
