
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृत बच्चे को शरीर में अचानक हरकत होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी शरीर में मूवमेंट हुआ। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां सूई पड़ने पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देकर जीवित बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घटना के बारे में बताया जाता है रामपुर गांव की महिला रीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने औराई स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती करवाया। स्थिति गंभीर होने की वजह से परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। वहीं कुछ देर बाद बच्चा मृत पैदा हुआ, जिसे डॉक्टर ने परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए परिजन उसे श्मशान की ओर ले जा रहे थे,तभी बच्चा हिला, जिसे देखकर पूरा परिवार हरकत में आ गया। लोगों ने तुरंत बच्चे को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इंजेक्शन देती ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पतिजनों ने नर्सिंग होम के संचालक व डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देकर जीवित बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रामबलम सहनी ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि "मामला संज्ञान में है. जांच की जा रही है।"