तिरूलडीह में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवास के मिला आवेदन



कोई भी जानकारी के लिए सीधे हमसे भी किया जा सकता है संपर्क-बीडीओ

सरायकेला:  सोमवार को कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत में  आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ,बीडीओ राकेश कुमार गोप, मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, प्रमुख प्रतिमा बाला पातर, उप प्रमुख एकराम अंसारी, बिस सूत्री उपाध्यक्ष नावकिशोर हंसदा आदि ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप ने लोग के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को लेने की अपील किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल सहित कई परिसम्पतियों का भी वितरण किया।



बीडीओ ने पंचायत के उपस्थित लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होकर आगे आने का अपील किया। उन्होंने कहा कि आबुआ आवास का आवेदन जरूर करें और इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिक से अधिक आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है और बचे हुए आवेदन पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।



 इस कार्यक्रम में कई चयनित लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण, सखी मंडल से जुड़े महिलाओं के बीच सीसीएल चेक वितरण, फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक वितरण सहित दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर,उप प्रमुख मो.एकराम, मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हंसदा, बीपीओ राम लगन उरांव,एई सुदर्शन राणा, जेई भोलानाथ महतो आदि काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form