शादी के 6 महीने बाद ही उजाड़ लिया अपना सुहाग, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला

up_meerut.jpg

मेरठ : उत्तरप्रदेश के मेरठ में शादी के महज 6 महीने बाद ही पत्नी ने पति की हत्या करवा दी। आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली। दरअसल, गुरुवार को मेरठ में एक अरुण नाम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। घटना को लेकर महिला ने तब कहा था कि कुछ बदमाश लूटने की कोशिश से आए। विरोध करने पर पति को मार डाला। पहले तो पुलिस इसी बात को सच मान कर मामले की छानबीन कर रही थी। लेकिन जब मामले से पर्दा उठा तो पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में अर्चना, सौरभ समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाशी जारी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अरुण की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी अर्चना ने ही किया है। इस वारदात को अंजाम देने में अर्चना का साथ उसके प्रेमी सौरभ ने दिया है। दोनों ने मिलकर घटना को लूट की घटना बनाने की कोशिश की। एसएसपी ने बताया कि अर्चना द्वारा बताई गई कहानी घटना से मेल नहीं खा रही थी। वह लगातार अपना बयान बदल रही थी। जिस पर पुलिस ने गहराई से इसकी जांच की। इसी बीच मृतक के पिता ने अर्चना और सौरभ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेजी लाई।जांच में सामने आया कि अर्चना और सौरभ का काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए अर्चना ने सौरभ के साथ मिलकर साजिश रची थी।

पुलिस ने दोनों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया। इस बार शुरुआती पूछताछ में दोनों बात को घूमा रहे थे। फिर सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अर्चना ने अपने प्रेमी सौरभ के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। फिर इस हत्याकांड को लूट का रंग देने की कोशिश की।फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में अर्चना, सौरभ समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है।  वहीं दो आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form