छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया अंग्रेजी में नाट्य मंचन



सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शान्तिकुंज में कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं के द्वारा अंग्रेजी में कई प्रकार के नाटक का मंचन किया गया। 

उक्त नाटकों के मंचन में छात्र-छात्राओं का भारी उत्साह देखा गया। अंग्रेजी नाट्य मंचन में कक्षा नवम की कई टीमें अपने-अपने विषय वस्तु के अनुसार नाट्य प्रस्तुत किए।

 जिसमें धूम्रपान निषेध, महिला सशक्तिकरण, वृद्ध आश्रम, पौधारोपण आदि विषय वस्तु सम्मिलित रहा। सभी ने बच्चों के नाटक मंचन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि नाटक मंचन के आधार पर बच्चों में कलात्मक विकास के साथ-साथ शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास में भी मदद मिलती है।

 नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राएं संबंधित विषयों से परिचित होते हैं। उनमें संगठनात्मक विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारे का विकास होता है। बच्चों में नवीन सृजनात्मक शक्ति उत्पन्न होता है जिससे भविष्य निर्माण में मदद मिलती है। उक्त नाट्य मंचन में विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर बोसा, सौरभ आचार्य, शिक्षिका संध्या, विजेता, अरुण आचार्य के साथ कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किए। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषारकांत पति के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form