सरायकेला: श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट के तत्वावधान सदर अस्पताल सरायकेला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ युवा समाजसेवी प्रकाश महतो ने स्वयं का ब्लड डोनेट कर किया।
इस दौरान श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट के संरक्षक देवब्रत घोष मैं शिविर का संचालन करते हुए बताया कि मंडली के तत्वावधान यह अब तक का 32वां और इस वर्ष का दसवां शैक्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सरायकेला के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह एवं लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह सहित समस्त टीम द्वारा बेहद ही सुरक्षित तरीके से कुल 53 यूनिट ब्लड का कलेक्शन करते हुए लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर दिलीप महतो, रविंद्र महतो, संजय महतो, देवराज महतो, अजय ज्योतिषी, जगरनाथ महतो, मंटू मोदक, आशीष बनर्जी, आशुतोष प्रधान, गौरंगो धर, अजय मंडल, रतन सिंह मुंडा एवं संतोष मंडल द्वारा शिविर का सफल संचालन किया गया।
