'मुंबई में धमाके होंगे...', पुलिस को आया धमकी भरा फोन, शहर में अलर्ट

mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने दावा किया है कि मुंबई में कई जगह धमाके होंगे। हालांकि, फोन करने वाले अज्ञात ने तुरंत ही फोन काट दिया। इस कॉल के बाद से पुरा शहर अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। कई जगह जांच किया गया लेकिन अभी तक कुछ संदेहास्पद चीज नहीं मिली है।

समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form