349 पदों पर भर्ती के लिए JPSC आयोजित करेगा सिविल सेवा परीक्षा, अधियाचना जारी

JPSC14.jpg

झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) 349 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसे लेकर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने शुक्रवार को अधियाचना भेजी है। इस अधियाचना में कुल 349 पदों की रिक्तियां दिखाई गई हैं। अधियाचना में कहा नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए कहा गया है। जानकारी हो कि ये रिक्तियां वर्ष 2021 और 2022 की रिक्तियां को जोड़ कर दिया गया है। इससे पहले 2020 तक की रिक्तियों के लिए जेपीएससी द्वारा 10 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया जा चुका है। 

कुल 349 पदों पर भर्ती के लिए जेपीएससी को भेजी गई अधियाचना में सबसे अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए 207, वित्त सेवा के लिए 63 और राज्य पुलिस सेवा के लिए 35 पद हैं। इसके अलावा सहकारिता सेवा, सूचना सेवा व अन्य सेवाओं के लिए 44 पद दिखाए गए हैं। गौरतलब है कि परीक्षा संचालन नियमावली में संशोधन को लेकर जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा लंबित थी। 16 दिसंबर को कैबिनेट ने नियमावली में संशोधनों पर अपनी स्वीकृति दी थी। सूत्रों का कहना है कि जेपीएससी को विज्ञापन निकालने में अभी कम से कम एक महीने का वक्त और लगेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form