जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आरवीएस एकेडमी में बुधवार को प्रातः कालीन विशेष प्रार्थना सभा में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बिन्दा सिंह, प्राचार्य वीशा मोहिंद्रा, उपप्राचार्य अनिता तिवारी, अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं विद्यालय के छात्रगण उपस्थित थे. इस अवसर पर चेयरमैन बिन्दा सिंह ने सभी को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को ईसा मसीह की तरह क्षमा भाव अपनाने को प्रेरित किया. विद्यालय की प्राचार्य वीशा मोहिंद्रा ने बच्चों को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. साथ ही प्रभु ईसा मसीह द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया.
विद्यालय की उपप्राचार्य अनीता तिवारी ने बच्चों को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगी और सांताक्लॉज की पोशाक पहन मंच पर उपस्थित हो सबका मन मोह लिया. विद्यार्थियों ने क्रिसमस की भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. साथ ही ईसा मसीह के जीवन से संबंधित गीत, नृत्य और क्रिसमस कैरल गाए. कार्यक्रम में यीशु के जन्म को मनमोहक झांकी द्वारा प्रस्तुत किया गया. साथ ही बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन से संबंधित भाषण प्रस्तुत किये. सांता क्लॉज की पोशाक में आए बच्चे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे. उन्होंने अन्य बच्चों को गिफ्ट बांटे. शिक्षिकाओं ने बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया.
