चाईबासा : जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से पिछले चार दिनों से अनशन जारी है. शुक्रवार को भी अनशनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनशन जारी रखा. चौथा दिन जिले के अन्य सामाजिक संगठन भी पहुंचकर अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि स्कूल में प्लस टू आरंभ होनी चाहिए. साथ ही प्रतिनियुक्ति रद्द अनिवार्य रूप से होना चाहिए. चौथे दिन जन रक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक तांती व संयोजक पंडित कुमार महतो अनशन पर रहे. जबकि उनका समर्थन करने सामाजिक संगठन से लेकर राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी भी पहुंचे. अनशन कारी का कहना है कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती है. तब तक यह अनशन जारी रहेगा.
इसमें किसी की मौत भी क्यों ना आ जाए. संयोजक पंडित कुमार महतो ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को लेकर सरलता से पूर्ति कर सकता है. लेकिन इस पर सरकार गंभीर नहीं है. शिक्षा विभाग ने पत्र राज्य शिक्षा निदेशक को भेज दिया है. लेकिन अभी तक वहां से स्वीकृति नहीं मिली है. सरकार से मांग है कि हमारी मांगों को पूर्ति करते हुए अविलंब उचित निर्णय करें. जिला उपायुक्त से भी आग्रह किया कि मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरा करें. मुख्य रूप से जिला परिषद के सदस्य लक्ष्मी हादसा लीलाराम तांती , भाजपा की वरिष्ठ नेता मालती गिलुवा, ललित गिलुवा, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष संजू, झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
