शादी के दो दिन पहले दुल्हन ने की खुदकुशी, कल होने वाली थी शादी

शादी के दो दिन पहले दुल्हन ने की खुदकुशी, कल होने वाली थी शादी

रांची: गिरिडीह के जमुआ प्रखंड़ के नवडिहा ओपी के बघैडीह से एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, गिरिडीह में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जिसकी हल्दी की रश्म आज होनी थी. वहीं, शनिवार (9 दिसंबर) को उसकी शादी थी. घर-परिवार में शादी का माहौल था. परिजन शादी की तैयारियां में जुटे थे. इसी बीच युवती गुरुवार को फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने के बाद मौके पर नवडीहा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. खुदकुशी के पीछे की वजह का स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि मामला को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा रहा है. मामला गिरिडीह जिले के जमुआ के नवडीहा ओपी के सियातांड के बहराडीह गांव का है.



बता दें, मृतका काजल कुमारी पिता महेंद्र मंडल की एकलौती पुत्री थी. वह बीए सेमेस्टर वन की छात्रा थी. वहीं, मृतिका काजल की विवाह छह महीने पहले धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के सोनाद निवासी कार्तिक मंडल के पुत्र विजय कुमार मंडल के साथ तय हुई थी. कल, शनिवार (9 दिसंबर) को उसकी शादी थी. और गुरुवार को हल्दी के रश्म के पहले उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form