धीरज साहू प्रकरण पर बोली BJP: हेमंत सोरेन की नाक के नीचे जारी है करप्शन, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

वपोूगो.jpg

नई दिल्ली : बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पीसी की है। उन्होंने कांग्रेस सांसद से जुड़े ठिकानों पर बरामद 100 करोड़ से अधिक कैश को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के यहां 100 करोड़ से अधिक कैश मिले हैं। कांग्रेस के नेता ईमानदारी का भाषण देते हैं। घमंडिया एलायंस जनता को दीमक की तरह चाट रहा है। पिछले साल भी एक अधिकारी के पास 20 करोड़ कैश मिला था, जिसका आज तक हिसाब नहीं मिला। मनरेगा में 500 का घोटला हुआ है। शराब घोटाला 1500 करोड़ का है। हेमंत सोरेन के नाक के नीचे घोटाले होते रहे। 


गौरव भाटिया ने कहा सीएम हेमंत के संरक्षण में ये हो सकता है। कोई घोटालेबाज नहीं बचेगा। झारखंड की जनता परिवर्तन का इंतजार कर रही । जनता की कमाई का पैसा भ्रष्टाचारियों के पास है। भ्रष्टाचारियों को जेल के सलाखों के पीछे होना चाहिए। हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचारी,कमीशनखोरी चरम पर है। भ्रष्टाचार की गाढ़ी कमाई से कांग्रेसी अपनी जेब भर रहे है। ये लोग गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। ये प्रदेश की सरकार की जवाबदेही है। आखिर क्यों चुप है सीएम। ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। 



बता दें कि धीरज साहू के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के तीन 10 ठिकानों पर बुधवार से चल रही छापेमारी में इनकम टैक्स विभाग को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा नगद बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती जारी रही। बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने  बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर के सतपुड़ा ऑफिस से ये नगद बरामद किया है। करीब 9 अलमारियां पैसों से भरी मिली है। झारखंड-ओडिशा-बंगाल में देखा जाए तो ये इनकम टैक्स की सबसे बड़ी छापेमारी है। आयकर विभाग ने बुधवार की अहले सुबह ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर के वा झारखंड के लोहरदगा और कोलकाता में एक साथ छापेमारी शुरू की थी। कार्रवाई अभी जारी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form