अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर पर सीबीआई का छापा


रांची : अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे सीबीआई की टीम दाहू यादव के आवास पहुंची। पूरा मामला 1000 करोड़ के अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। दरअसल जांच के दौरान ईडी के गवाह विजय हांसदा अपने बयान से मुकर गए थे। विजय हांसदा का कहना था कि उन पर दवाब डालकर बयान लिया गया था। दबाव डालने वालों में दाहू यादव की नाम भी शामिल था। इस मामले की जांच वर्तमान में सीबीआई कर रही है। इसी सिलसिले में सीबीआई ने दाहू यादव के घर पर रेड की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form