शीतकालीन सत्र : भानुप्रताप और बिरंची नारायण को स्पीकर ने किया निलंबित, BJP ने सदन का किया बहिष्कार

्दलद.jpg


सदन की कार्यवाही दोबारा से शुरू होते ही नौकरी के मुद्दे पर वेल में नारेबाजी कर रहे दो विधायकों को स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो ने निलंबित कर दिया। निलंबित होने वाले विधायकों में भानुप्रताप शाही और बिरंची नारायण शामिल हैं। साथी विधायकों के निलंबन के बाद भाजपा के विधायक तानाशाही बंद करो के नारे लगाने लगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में सदन का बहिष्कार करते हुए बाहर चले गए।

बार-बार आग्रह के बावजूद हंगामा नहीं थमता देख स्पीकर ने नाराजगी जताई। उन्होंने निलंबित विधायकों को कहा कि कल से देख रहे हैं आपको। बार बार आपलोग वेल में आ जा रहे हैं। ये क्या तरीका है। मार्शल को निर्देशित करते हुए स्पीकर ने कहा कि इनको निकालिए। इन्हें हर चीज में वेल में आ जाना है। जिसके बाद मार्शल द्वारा टांग कर भानुप्रताप शाही को बाहर किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form