एनएच 32 पर सुबह से लगा जाम, वाहनों की लंबी कतार लगी



चांडिल : चांडिल बाजार में शुक्रवार सुबह से ही एनएच 32 पर जाम की स्थिति है. टाटा-धनबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर वाहन रेंगते हुए चल रही है. सड़क पर करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि पितकी रेलवे फाटक के पास सड़क मरम्मत का काम किया जा रहा है. सड़क के आधे भाग को खोदकर फिर से बनाया जा रहा है. वहीं लगभग हर दस मिनट के अंतराल पर रेलगाड़ी के गुजरने के कारण फाटक बंद हो रहा है. ऐसे में सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. सड़क पर जाम की स्थिति बने रहने के कारण चांडिल बाजार में खरीदारी पर व्यापक असर पड़ा है. यात्री परेशान है और आम लोगों को भी इससे कठिनाई हो रही है.


विदित हो कि चांडिल क्षेत्र की जनता लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे. इसके बाद एनएचएआई ने सड़क मरम्मती के लिए निविदा निकाला. पिछले दिनों सांसद संजय सेठ और विधायक सविता महतो ने सड़क मरम्मती कार्य का विधिवत शिलान्यास किया था. वर्तमान में चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक बदहाल सड़क की मरम्मत का काम किया जा रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form