जेकेएआई झारखंड 31 को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का करेगा आयोजन



चाईबासा : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड चाईबासा ब्रांच द्वारा 31 दिसंबर 2023 को चाईबासा के मुख्य ब्रांच क्लब और स्कूल ब्रांच के कराटेकारों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता संत जेवियर बॉयज स्कूल हिंदी मीडियम चाईबासा के मैदान में सुबह 11:00 से होगी. इस प्रतियोगिता के लिए तीन ग्रुप बनाया गया है. इसमें 10 वर्ष से नीचे, 14 वर्ष नीचे एवं 14 वर्ष से ऊपर के छात्र एवं छात्राएं कराटेकार शामिल हो सकते हैं.

इस प्रोग्राम में जो कराटेकार नियमित प्रैक्टिस में हैं, वही शामिल होंगे. एथलेटिक्स इवेंट के लिए शॉर्ट पैंट, निकर, टी शर्ट और ट्राउजर या लोअर का इस्तेमाल रनिंग या अन्य इवेंट के लिए कर सकते हैं. साथ ही साथ यदि खिलाड़ियों के पास स्पोर्ट्स शूज हैं तो अच्छा है. यदि नहीं है तो खाली पैर भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. एथलेटिक्स इवेंट के लिए ग्राउंड में सुबह 10:00 बजे अवश्य उपस्थित हो जाएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form